भारत समाचार

सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, वकील ने चीफ जस्टिस से कहा- आप कुर्सी के लायक नहीं

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत और एक वकील के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया। कार्यवाही के दौरान एक वकील ने चीफ जस्टिस से यहाँ तक कह दिया कि वे इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और आपमें ईमानदारी नहीं है।

वकील की इस आपत्तिजनक टिप्पणी को सुनने के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें शांत रहने और थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। हालांकि, वकील अपनी जिद पर अड़े रहे और जवाब दिया कि वे इंतजार नहीं करेंगे।

image

इस गरमागरम माहौल के दौरान बेंच में मौजूद जस्टिस मोहना ने वकील को इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वकील अपनी बात पर अड़े रहे और उसे बार-बार दोहराते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद इस बात को लेकर था कि संबंधित वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के एक मामले से काफी नाराज थे। हालांकि, उन्होंने सुनवाई के दौरान बेंच में मौजूद जस्टिस बागची और जस्टिस मोहना के प्रति अपना सम्मान भी जताया था।

image

घटना के बाद कोर्टरूम में मौजूद अन्य वकीलों के हवाले से यह बात सामने आई कि संबंधित वकील को बाद में कोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना के बाद कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों ने चीफ जस्टिस से उस वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी माँग की। बढ़ते तनाव और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अदालत की कार्यवाही के सीधे प्रसारण को म्यूट कर दिया गया।

Back to top button