भारत समाचार

अमरेली सफारी पार्क में वनकर्मियों का कारनामा, मोटरसाइकिल और जीप से शेर का पीछा करते वीडियो वायरल

गुजरात के अमरेली जिले के आंबरडी सफारी पार्क से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वन विभाग के कर्मचारी कथित तौर पर मोटरसाइकिल और जीप से एक शेर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह घटना जंगल के राजा, शेर के लिए जान जोखिम में डालने वाली बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेर आगे-आगे भाग रहा है, जबकि उसके पीछे बाइक सवार तीन लोग और एक जीप लगी हुई है।

image

सामने आए दृश्यों के अनुसार, ये लोग लगातार शेर के करीब जाकर उसे परेशान कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पार्क प्रशासन या उच्च अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back to top button