खेल

आईपीएल 2027 रिटेंशन: खिलाड़ियों को रोकने और छोड़ने की आज अंतिम तारीख, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की समयसीमा 17 नवंबर को समाप्त हो रही है। इस दिन उन सभी खिलाड़ियों के नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी जिन्हें फ्रेंचाइजी अपने साथ बनाए रखेंगी या जिन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। जो खिलाड़ी रिलीज किए जाएंगे, वे सीधे ऑक्शन पूल में शामिल होंगे और 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन में उनकी बोली लगने की संभावना है।

आईपीएल 2027 के रिटेंशन और रिलीज को लेकर प्रशंसकों के मन में कई सवाल हैं। खिलाड़ियों का यह रिटेंशन और रिलीज 17 नवंबर, मंगलवार को तय किया गया है। हालांकि, इसके लाइव प्रसारण के समय को लेकर कोई आधिकारिक और स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसका प्रसारण शाम 5 बजे से शुरू हो सकता है, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में इसे शाम 6 बजे से दिखाए जाने की बात कही गई है।

image

भारत में इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर तय की गई है। इसके अलावा, फ्रेंचाइजियों के पास मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल सूची सौंपने की डेडलाइन 1 दिसंबर है।

Back to top button