सचिन तेंदुलकर का परिवार मुंबई के अवॉर्ड फंक्शन में छाया, बेटी सारा और बहू सानिया का दिखा ग्लैमरस अंदाज

भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर का परिवार जहां भी जाता है, वहां का माहौल अपने नाम कर लेता है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में मंगलवार को एक भव्य अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के सितारों के साथ-साथ राजनीति और खेल जगत के कई जाने-माने दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंदोक के साथ रेड कार्पेट पर उतरे और पूरे परिवार ने इस अवॉर्ड नाइट में अपनी मौजूदगी से पूरी महफिल लूट ली।
इवेंट के दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ब्लू सूट-पैंट में बेहद हैंडसम नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर मैरून शिमरी ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने इस क्लासिक लुक को पूरा किया। तेंदुलकर दंपत्ति के साथ उनकी बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आईं, जिन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ था। साइड पार्टेड ओपन वेवी हेयर और उनके स्टाइलिश अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस खास मौके पर सारा तेंदुलकर के साथ उनकी भाभी सानिया चंदोक भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सानिया रेड ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस फैमिली आउटिंग में अर्जुन तेंदुलकर नजर नहीं आए। तेंदुलकर परिवार ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। तस्वीरों और समारोह के दौरान सारा और उनकी भाभी सानिया के बीच का खास बॉन्ड साफ नजर आया। ननद-भाभी के इस रिश्ते में गहरी दोस्ती भी झलकती है, जो अक्सर साथ में हैंगआउट करती नजर आती हैं। फैशन और स्टाइल के मामले में भी दोनों काफी आगे हैं और उनके लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इस अवॉर्ड नाइट में खेल और परिवार के अलावा बॉलीवुड और राजनीतिक जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आईं, जिन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीता। इसके अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ इस समारोह में पहुंचे, जहाँ पारंपरिक साड़ी में अमृता फडणवीस का लुक भी चर्चा का विषय रहा। अभिनेता ईशान खट्टर का स्टाइलिश अंदाज भी इस इवेंट में देखने को मिला, जबकि ‘धुरंधर’ फिल्म की एक्ट्रेस आयशा खान के ग्लैमरस लुक ने भी सभी का ध्यान खींचा।