राजनीति

हैदराबाद समिट में विदेशी नेता के नारों पर विवाद, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के ‘भारत समिट’ के दौरान एक विदेशी नेता द्वारा दिए गए बयानों और लगाए गए नारों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने देश को कमजोर करने वाली और देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए अपने मंच का उपयोग किया है।

विवाद की मुख्य वजह हैदराबाद में हुए इस आयोजन के दौरान यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जिया कोमो फिलीबक का भाषण रहा। समिट के दौरान इतालवी नेता जिया कोमो फिलीबक ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इन नारों के सामने आने के बाद भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे लेकर कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी से तीखे सवाल किए हैं।

image

भाजपा का कहना है कि इस प्रकार के मंचों पर देश के खिलाफ या आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल और विदेशी मेहमानों द्वारा इस तरह के नारे लगाना गंभीर मामला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे तत्वों को संरक्षण दे रही है जो देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। फिलहाल इस तीखे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की ओर से इस मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Back to top button